ऋतिक रोशन की ‘काबिल’.. 100 करोड़ पार

राष्टीय / अंतरराष्टीय

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ साल 2017 की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है। जी हां, कलेक्शन में भले ही फिल्म शाहरूख खान की रईस से पीछे हो, लेकिन बता दें फिल्म मुनाफा के मामले में रईस से काफी आगे निकल चुकी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

काबिल ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 118.14 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें, फिल्म महज 50 करोड़ के बजट पर तैयार की गई थी। लिहाजा, काबिल ने अब तक 136.28 प्रतिशत मुनाफा कमा लिया है। जबकि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है।

संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म काबिल दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। शायद इसी का नतीजा है कि काबिल के स्क्रीन बढ़ाए गए हैं। इसे शाहरूख की रईस के सामने एक बड़ी जीत माना जा सकता है।

बहरहाल, यहां जानें काबिल का बॉक्स ऑफिस सफर-

काबिल ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 194 करोड़ का कारोबार कर लिया है। भारत में फिल्म 118 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

ओवरसीज कलेक्शन के मामले में काबिल थोड़ी कमजोर रह गई है। फिल्म ने ओवरसीज में 29 करोड़ का कलेक्शन किया है।

50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म काबिल ने अब तक 136.28 प्रतिशत मुनाफा कमाया है। जबकि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है।

भले ही रईस कमाई में आगे रही हो। लेकिन काबिल साल 2017 की पहली हिट फिल्म साबित हो चुकी है।

इस शुक्रवार को अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 रिलीज हो रही है। लिहाजा, काबिल के पास गुरुवार तक का समय है। इस लिहाज से उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 130 करोड़ के आसपास रहेगा।

मोहनजोदड़ो के बाद ऋतिक रोशन को एक हिट फिल्म की बहुत जरूरत थी, कोई शक नहीं काबिल से उन्होंने रेस में एक बार फिर दमदार वापसी की है।