होली पर सरारती तत्वों पर सख्ती से होगी कार्रवाई शराब को लेकर विशेष छापेमारी का दिया निर्देश अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई शांति भंग करने वालो पर होगी निरोधात्मक कार्रवाईनवगछिया :होली त्यौहार को शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर शनिवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एसडीओ राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन भी उपस्थित थे। एसडीओ राघवेंद्र सिंह ने त्यौहार को शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को क्षेत्र की गतिविधि पर निगरानी करने का निर्देश दिया है। एसडीपीओ मकुल कुमार रंजन ने कहा कि शराब बंदी के बाद यह पहली होली है। त्यौहार पर पुलिस पदाधिकारी शराब पर विशेष निगरानी रखेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस पदधिकारी शराब को लेकर जगह जगह ब्रेथ एनालाइजर से शराब की जांच भी करेंगे। उन्होंने लोगों से अपिल की है कि जहां भी अवैध रुप से शराब की खरीद बिक्री हो रही हो इसकी सूचना हमें दें। सूचना पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। वहीं होली को लेकर सरारती एवं असामाजिक तत्वों से कड़ी सख्ती के साथ निपटने का निर्देश दिया है। थानाध्यक्षों को होलिका दहन स्थल की विशेष निगारानी का निर्देश दिया है। एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि वैसे तत्व जिससे त्यौहार के मौके पर शांति भंग होने की संभावना है वैसे लोगों को चिन्हीत कर निरोधात्मक कार्रवाई करें। एसडीओ राघवेंद्र सिंह ने कहा कि होली त्यौहार के मौके पर डीजे या जोगीरा के दौरान अश्लील गाना गाने या बजाने पर कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल वासियों से होली का त्यौहार शांति पूर्ण व्यवस्था के बीच मनाने की अपिल की। उन्होंने अपिल किया की किसी प्रकार की अफवाह पर कोई ध्यान ने दें किसी प्रकार की अफवाह होने पर पदाधिकारी को सूचना दें। बैठक में बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर, रत्ना श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु, अजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव, सुचित कुमार, जयप्रकाश सिंह, के के भारती, जे के सिंह, शिवशंकर तिवारी एवं जदयू जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह, त्रिपुरारी कुमार भरती, पारसनाथ साहू, मो शाहीद रजा, सुमित कुमार, अजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।