नल-जल को लेकर हो रहे कार्य में काफी अनियमितता को देख भड़के ग्रामीण -Naugachia News

कदवा

ढोलबज्जा : नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा दियारा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 14 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत, हर घर, नल-जल को लेकर हो रहे कार्य में काफी अनियमितता को देख मंगलवार के दिन ग्रामीणों ने काम रोक दिया. ग्रामीण गणेश सिंह, पवन सिंह, लखन लाल ठाकुर, मिथिलेश सिंह, दीपनारायण सिंह व संजय मिस्त्री के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि बोरवा टोला के वार्ड नंबर 14 में संवेदक मृत्युंजय कुमार के द्वारा जल्दबाजी में हर घर नल का जल पहुचाने को लेकर 8-10 इंच ही मिट्टी की खुदाई कर पाइप बिछाने का काम किया जा रहा है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जो कभी भी सडक किनारे छोटे बडे वाहनों के दबाव पडने पर पाइप के टूट जाने से जलजमाव व किचड जैसी समस्याओं से आम नागरिकों को परेशानी हो सकती है. पाइप भी 300 मीमी की जगह 125 मीमी की लगाई जा रही है.

उक्त बातों की शिकायत वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन के अध्यक्ष शिवनंदन सिंह व सचिव को करने के बाद भी कोई कुछ बोलने वाला नहीं है.वहीं सरपंच सिराज साह ने कहा कम से कम दो फीट मिट्टी की खुदाई करके 3 इंच वाला पाइप बिछानी चाहिए जो नहीं किया जा रहा है. जबतक सही से ठेकेदार काम नहीं करेंगे तबतक काम नहीं चलने दिया जायेगा.