झोपड़ी में अचानक लगा आग दो मोटरसाइकिल समेत बासा जल कर राख-Naugachia News

बिहपुर

नारायणपुर- प्रखंड के रायपुर पंचायत के बदला नगड़पारा कोसी तटबंध के नीचे बगीचे में स्थित भोजुटोल निवासी प्रितम शर्मा के बासा में बुधवार की देर रात्रि आग लगने से हिरो होण्डा कंपनी की दो मोटरसाइकिल जल कर राख होने का मामला प्रकाश में आया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीणों में चर्चा है कि वहाँ पर अपराधी तत्व के लोगों का आना जाना होता था. मामले को लेकर चौक चौराहे पर तरह तरह की चर्चा हो रही है. ग्रामीणों की मानें तो आग किसी ने लगाया या आग बासा की झोपड़ी में अचानक लगा है यह स्पष्ट नहीं हो सका है, क्योंकि मामले की आधिकारिक पुष्टि किसी ने नहीं किया है.

घटना के बारे में अंचलाधिकारी के साथ-साथ थानाध्यक्ष को भी कुछ जानकारी नहीं है. सीओ रामजपि पासवान ने कहा कि आग लगने की जानकारी एकत्र करवाया जाएगा, भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने कहा कि आग लगने के बारे में किसी ने आवेदन या सूचना थाना में नहीं दिया है.