भागलपुर : जेहाद के लिए युवाओं को उकसा रहा ‘अलकायदा’, अलर्ट जारी

भागलपुर / पटना

प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सब कांटिनेंट (एक्यूआइएस) भागलपुर समेत सीमांचल के मुस्लिमों को कश्मीर मसले पर जेहाद में शामिल होने के लिए उकसा रहा है। आतंकियों के गतिविधियों की खुफिया इनपुट मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है। सुरक्षा एजेंसी ने भागलपुर, सीमांचल समेत बिहार के सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। छोटी से छोटी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अलकायदा के प्रवक्ता ओसामा महमूद ने कुछ दिनों पहले एक बयान जारी किया था। जिसमें उसने हिजबुल कमांडर बुरहान वानी, इलियास कश्मीर समेत अन्य आतंकियों के नक्शे कदम पर चलते हुए युवाओं को जेहाद में शामिल होने की अपील की है। तभी से सुरक्षा एजेंसियां अपने-अपने सर्विलांस सेल की मदद से इसकी मॉनीटङ्क्षरग में लग गई है।

सेना की सुरक्षा एजेंसी की भी नजर

आतंकी संगठन के प्रवक्ता के बयान के बाद सेना की सुरक्षा एजेंसी भी इस तरह की गतिविधियों पर नजर रख रही है। ताकि किसी भी राज्य में ऐसी सूचना पर आतंकियों की मंशा पर पानी फेरा जा सके। कार्रवाई की जा सके।

बिहार स्पेशल ब्रांच के जी विंग ने भागलपुर समेत अन्य जिलों के आइजी, डीआइजी, एसएसपी और एसपी को अलर्ट के लिए पत्र भेजा है। ताकि वे अपने-अपने जिले में आतंकी साजिश पर लगाम लगाने के लिए तैयार रहें। साथ ही किसी भी प्रकार की खुफिया इनपुट मिलने पर उसकी जानकारी मुख्यालय की सुरक्षा एजेंसी को उपलब्ध करा सकें।

बिहार में बढ़ी आतंकी गतिविधि

हाल के वर्षों में बिहार में आतंकियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। पटना ब्लास्ट के बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसी भी इसे लेकर काफी अलर्ट है। भागलपुर, गया, किशनगंज, अररिया समेत सीमांचल के जिलों में भी आतंकियों के पनाह लेने की बात सामने आ रही है। हाल के दिनों में सीमांचल के कई जिलों में कई संदिग्ध पुलिस की पकड़ में आए हैं। जिनके संबंध आइएसआइएस समेत कई आतंकी संगठनों से रहे हैं। उनके पास से मिले कागजातों के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

जोन के सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। संवेदनशील इलाकों पर निगरानी रखी जा रही है।

सुशील मानसिंह खोपड़े, आइजी, भागलपुर प्रक्षेत्र