भाकपा माले का एक प्रतिनिधिमंडल

जन वितरण प्रणाली में सुधार को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ने दिया एक दिवसीय धरना-Naugachia News

शिक्षा/जानकारी

अपनी मांगों को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना पर बैठे कम्युनिस्ट पार्टी

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा जन वितरण प्रणाली में सुधार हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. धरना प्रदर्शन के दौरान मौजूद प्रतिनिधिमंडलों द्वारा अपनी 14 सूत्री मांगों की एक कॉपी अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश को सौप कर समस्याओं से अवगत कराया. मांग पत्र में जन वितरण प्रणाली का लाभ गरीबों को नहीं मिलना जिसका कारण राशन कार्ड उपलब्ध ना होना है. वृत्त एवं विद्वान पेंशन का बकाया राशि भुगतान अविलंब किया जाए.

भाकपा माले का एक प्रतिनिधिमंडलकिसानों के फसलों का लाभ किसानों को मिले महिलाओं दलितों अल्प संख्या एवं अति पिछड़ा पर हमला करना बंद हो RSS के द्वारा दलित गांवों में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ा जा रहा है. उसे बंद करें बिजली की नियमित आपूर्ति एवं उचित बिल दीया जाए गिरी विहीन भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन व इंद्रा आवास योजना के तहत लाभ दिया जाए. एनएच 31 से लक्ष्मीपुर तक उच्चीकरण के साथ चौड़ीकरण की जाए इस्माइलपुर से हाईलबूल तक रिंग बांध का निर्माण nh 31 पकड़ा मोड़ के पास 14 नंबर सड़क तक चौड़ीकरण की जाए. नवगछिया प्रखंड के खगड़ा पंचायत में कदवा गांव जो बिहार सरकार जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जाए. मक्का किसानों के लिए सरकारी क्रय केंद्र खोला जाए. ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत बेरोजगारों को काम दिया जाए. खगड़ा, गोनर्चक ग्राम सड़क को परवत्ता थाना के पास जोड़ा जाए. इन सभी मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर उमेश कुमार मंडल, विमल पोद्दार, मनोहर मंडल, अजीत कुमार, विद्रोही, मनोज कुमार, मनोरंजन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.