नवगछिया : ईद त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर नवगछिया मॉडल थाना में एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती की उपस्थिति में थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में बीडीओ राजीव कुमार रंजन सहित दोनों समुदाय के लोगों में भाग लिया. शांति समिति की बैठक में एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने लोगों को शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि त्यौहार के मौके पर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर है. त्यौहार में अशांति फैलाने वालों पर प्रशासन स्तर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने जहां भी किसी समस्या है. इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से ली. उपस्थित लोगों ने बताया कि रसलपुर के पास स्थित मस्जिद जाने वाले रास्ते में काफी गंदगी है.

जिसकी सफाई की आवश्यकता है. बीडीओ ने नगर पंचायत के माध्यम से सड़क की सफाई करवाने का आश्वासन दिया. वहीं लोगों ने बताया कि इन दिनों बाजार में कुछ युवक शराब पीकर गतिविधि करने की बात कही. इस संबंध में एसडीपीओ ने नवगछिया थाना अध्यक्ष को बाजार में छापेमारी करने का निर्देश दिया है. बैठक में मो मोहिउद्दीन, इकराम सोनी, वीरेंद्र सिंह, ज्ञानशक सिंह, अशोक सिंह, मुन्ना भगत, विमलदेव राय, मदन शर्मा, मो सिकंदर शाह, फाइटर जेम्स, मो शाहिद राजा सहित अन्य उपस्थित थे.
