नवगछिया के विभिन्न प्रखंड में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश होने के साथ तेज हवा चलने से जहां रविवार देर रात से ही बिजली बाधित रही। वहीं इस तेज हवा के थपेरण से गंगा नदी के किनारे कटाव का दबाव बढ़ गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिट्टी धसान के साथ कई जगह पर कटाव होने की सूचना रही। लेकिन जल संसाधन विभाग ने बताया कि हवा के थपेरण से थोड़ा दबाव है। लेकिन कहीं कटाव खास नहीं हो रहा है। हमलोग बिन टोली गांव के समीप स्पर संख्या आठ और नौ पर कैंप कर रहे हैं।
वहीं हवा के कारण सड़क के किनारे कई पेड़ भी गिर गए। केले के बागान में लगे फसल का भी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि अचानक तेज हवा हो जाने से केले के फसल पर बुरा प्रभाव पड़ा है। बारिश के कारण केले का फसल गिरने लगा है।

