नवगछिया : सेतु के पास सड़क हादसा, दो भाई घायल — एक को मायागंज रेफर

सूचना/खबरे

नवगछिया: बाबा विशु राउत सेतु पहुंच पथ पर सेतु के पहले पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब बाइक सवार ने अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने की कोशिश की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल व्यक्तियों की पहचान इस्माईलपुर प्रखंड के नया टोला फुलकिया निवासी रतन मंडल, पिता उपेंद्र मंडल, और उसके छोटे भाई मनोज मंडल के रूप में की गई है। दोनों भाई अपने खेतों को देखने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे।

सेतु के पहले एक साइकिल सवार अचानक सामने आ गया, जिसे बचाने के क्रम में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रतन मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मनोज मंडल को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से रतन मंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।