भागलपुर : नेहा शर्मा के पिता अजित शर्मा भागलपुर में कांग्रेसी विधायक हैं। नेहा शर्मा ने अपनी शुरुआती पढाई माउंट कार्मेल स्कूल भागलपुर से सम्पन्न की है। उन्होंने नेशनल इंस्टीयुट ऑफ़ फैशन टेक्नोलोजी (NIFT)से फैशन डिजाइन की पढाई की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नेहा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म चिरत से की थी। इस फिल्म में चरण तेज के अपोजिट नजर आयीं थी। उन्होंने हिन्दी सिनेमा में मोहित सूरी की फिल्म क्रूक से रखा था। हालांकि उनकी यह पहली फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कोई नहीं दिखा सकी। इस के बाद वह तेरी मेरी कहानी और कॉमेडी फिल्म क्या सुपर कूल हैं हम में नजर आई। इस फिल्म में उनके अलावा रितेश देशमुख और तुषार कपूर भी दिखाई दिए थे। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर औसत व्यापार किया। उन्हें इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद वह कॉमेडी लव स्टोरी जयंतु भाई की लवस्टोरी में विवेक ओबरॉय संग नजर आई, और यह फिल्म भी बॉक्स-ऑफिस पर बुरी फ्लॉप साबित हुई। हालांकि उनका अब तक हिंदी फ़िल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा लेकिन वह जल्द ही हेराफेरी 3 में जॉन अब्राहम के संग प्यार की पींगे पढ़ती हुई नजर आएँगी।

