नवगछिया : नवगछिया में हमेशा से न्यायालय कर्मी और न्यायालय अपराधियों के टारगेट पर रहे हैं. अपराधियों ने इस संदर्भ में कई अपराध की घटना को अंजाम दे चुके हैं. हाल ही में नवगछिया व्यवहार न्यायालय परिसर में घूमने के दौरान तत्कालीन के एसीजेएम वन संतोष कुमार पर अज्ञात अपराधियों ने गोली फायरिंग किया था. बचाव में एसीजेएम वन ने अपने लाईसेंसी रिवाल्वर से एक फायरिंग की थी. इससे दो वर्ष न्यायालय के अधिवक्ता प्रमोद राय के चर्चित हत्याकांड मामले की तह में भी न्यायालय और न्याय से जुड़ा मामला ही था. अपराधियों ने किराए पर अपरधीनको सुपारी देकर अधिवक्ता की हत्या कराई थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रमोद राय की हत्या की रेकी अपराधियों ने न्यायालय परिसर से ही की गई थी. रेकी बाद अपराधियों ने झंडापुर ओपी के बागड़ी के पास एनएच 31 पर उसकी गोली मार कर हत्या कर दी थी. वही भावनपुरा मुखिया विनीत कुमार सिंह उर्फ बंटी सिंह पर अपराधियो ने न्यायालय परिसर में ही जान लेवा हमला किया था. न्यायालय से निकलने के साथ ही अपराधियों ने उसे गोली मार दी थी. वहीं न्यायालय परिसर में ही दो दशक पूर्व अपराधियों ने ट्रेजरी के पास राधोपुर के एक अधिवक्ता की हत्या गोली मार कर की थी. साहू परवत्ता के एक अधिवक्ता की हत्या जगतपुरा के पास हुई थी. अधिवक्ता की हत्या भी न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ा था.

– कई शातिर अपराधी के मामले चल रहे हैं न्यायालय में
नवगछिया व्यवहार न्यायालय में वर्तमान में कई शातिर अपराधी के मामले न्यायालय में चल रहे हैं. कई ऐसे मामले भी है जो सुनवाई के अंतिम चरण में पहुच चुके हैं. नवगछिया के चर्चित विनोद यादव हत्याकांड, विनय कुमार हत्याकांड, बल्लू गिट्टी व्यवसायी ललन हत्याकांड, दरोगी सिंह हत्याकांड जैसे मामले नवगछिया व्यवहार न्यायालय के कोर्ट में चल रहे हैं. इन हत्याकांड के कई शातिर अपराधी अभी जेल में है.
– इस मामले पर राजद का धरना आज
नवगछिया व्यवहार न्यायालय में उपद्रव एवं आगजनी के मामले में उच्चस्तरीय जांच मांग को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल एक दिवसीय धरना देगा. इस आशय की जानकारी देते हुए राजद के जिला अध्यक्ष तिरुपति नाथ यादव ने बताया कि यह बहुत ही शर्मनाक घटना है और यह लोकतंत्र पर प्रहार है. इस मामले पर राजद चुप नहीं बैठेगा और आर-पार की लड़ाई लड़ेगा. तिरुपति नाथ यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि धरना कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल भी मौजूद रहेंगे.
