घरवालों ने भेजा था पटना पढ़ने के लिए, गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गए

भागलपुर / पटना

राजधानी पटना के एसके पुरी थाने की पुलिस ने शनिवार को देह व्यापार का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। आद्री गली लेन स्थित रंगोली अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लड़कियों के साथ रंगरेलियां मना रहे स्नातक के दो छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मेडिकल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली दो छात्राएं देह व्यापार का धंधा रही थीं। उन्हें दो छात्रों ने पैसे देकर फ्लैट में बुलाया था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थानेदार अरविंद कुमार के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर अहले सुबह चंदन कुमार के फ्लैट में छापेमारी की गई। वहां से दो युवक व लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। चंदन और दिव्य भारती अलग-अलग कमरों में दो लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

दिव्य भारती उसी अपार्टमेंट के प्रथम तल पर स्थित ब्वॉयज हॉस्टल में रहता है, जबकि बिहारशरीफ निवासी चंदन ने तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट को किराए पर ले रखा है। दोनों लड़कियां संतुष्टि स्वीट्स लेन में स्थित एक गल्र्स हॉस्टल में रहती हैं। कांड में चंदन के फ्लैट मालिक, ब्वॉयज हॉस्टल संचालक और गल्र्स हॉस्टल की संचालिका को भी अभियुक्त बनाया गया है।

साढ़े पांच बजे हॉस्टल से निकली थीं छात्राएं

गल्र्स हॉस्टल की संचालिका ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे दोनों लड़कियां हॉस्टल से निकली थीं। एक लड़की की चाची पाटलिपुत्र इलाके में रहती हैं। स्थानीय अभिभावक के रूप में उनका नाम और पता दर्ज हैं। वह लड़की चाची के घर जाने की बात कहकर सहेली के साथ गई थी।

रात नौ बजे तक नहीं लौटी तो संचालिका ने उसे कॉल किया। जवाब में उसने कहा कि वह आज रात चाची के घर पर ही रूकेगी। संचालिका की मानें तो उन्होंने दूसरी लड़कियों से पता लगाया तो मालूम हुआ कि मामला प्रेम प्रसंग का है।

… तो इस तरह हुई छापेमारी

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक चंदन के फ्लैट पर काफी लड़कों का आना-जाना लगा रहता था। अक्सर लड़के उसके फ्लैट पर मौज-मस्ती करने के लिए अपनी प्रेमिका को बुलाया करते थे। कुछ दिन पहले एक लड़के से चंदन का विवाद हुआ था। उसे मालूम था कि शुक्रवार की रात चंदन और दिव्य भारती की प्रेमिका फ्लैट पर आने वाली हैं। पूरी तरह रेकी करने के बाद उस लड़के ने एसके पुरी थाना पुलिस को छापेमारी करने के लिए सूचना दी। बताया जाता है कि थाने के कुछ पुलिसकर्मियों से उस लड़के की अच्छी जान-पहचान है।