नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मुरली गांव के अनिरुद्ध प्रसाद के पुत्र प्रिंस कुमार की मृत्यु सर्पदंश से रविवार को देर शाम हो गई. परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रिंस गांव के ही मद विद्यालय मुरली में दूसरी कक्षा का छात्र था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रविवार को शाम वह अपने घर में खेल रहा था और इसी क्रम में किसी विषैले में सांप ने उसे डस लिया. परिजनों के हस्तक्षेप उसे तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

प्रिंस की मृत्यु के बाद पूरा परिवार शोक संतप्त है. गांव के ही शिक्षक पवन कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मुआवजा देने की मांग प्रशासनिक पदाधिकारियों से की है.
