नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के मौजमा गांव में हाई स्कूल के पास बिजला चौधरी के घर से गुप्त सुचना पर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश के नेतृत्व में बुधवार की संध्या घर की घेराबंदी कर दो तस्कर सहित 632 बोतल बिदेशी शराब बरामद किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थानाध्यक्ष ने बताया कि आर एस ब्रांड के375 एमएल 576 बोतल एवं 750 एमएल 56 बोतल बिदेशी शराब के साथ खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के मथुरापुर लोनियाचक निवासी तस्कर नृपेश चौधरी एवं मौजमा निवासी बिजली कांत चौधरी उर्फ बिजला को गिरफ्तार किया गया. जिसका बाजार मुल्य 12 हजार पेटी के रेट से 27 कार्टुन का कीमत 3 लाख 24 हजार रुपए है.

होली के पुर्व भारी मात्रा में शराब पकड़ाये जाने से क्षेत्र में शराब माफिया में भय व्याप्त है. छापेमारी में अनि बिजयशंकर सिंह, अनि अनिल सिंह, सअनि साहिल खान डीएपी बल,होमगार्ड जवान सहित चौकीदार बीरेन्द्र पासवान, जर्मनी पासवान मौजूद थे.
