गैस सिलेंडर, होम डिलीवरी के साथ अब ये हैं नए दाम

राष्टीय / अंतरराष्टीय

महंगा हुआ गैस सिलेंडर, होम डिलीवरी के साथ अब ये हैं नए दाम

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

lpgconnection
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर 65 रुपये महंगा हो गया है। फरवरी महीने में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 707 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। शहर में होम डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं को 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं को कुल 757 रुपये चुकाने पड़ेंगे। पहल योजना (डीबीटीएल) से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 253 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी।

गैस सब्सिडी छोड़ चुके उपभोक्ताओं को वैट भी चुकाना पड़ेगा। सब्सिडी योजना से नहीं जुड़ने वालों को 717.50 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। होम डिलीवरी के 50 रुपये अलग चुकाने होंगे। उधर, कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 104 रुपये बढ़े हैं। इस महीने 1323 रुपये में कामर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा।

डिलीवरी चार्जिज के देने होंगे 100 रुपये
100 रुपये के डिलीवरी चार्जिज अतिरिक्त देने होंगे। पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं। अप्रैल 2016 से लेकर मार्च 2017 तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर 12 गैस सिलेंडरों का कोटा ही दिया जाना है।

ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने जनवरी 2017 तक 12 सिलेंडरों का कोटा ले लिया है, उन्हें अब गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। कोटे के सिलेंडर समाप्त करने वालों से बाजार कीमत वसूली जाएगी। केंद्र सरकार ने एक वित्तीय वर्ष के दौरान 12 सिलेंडर देने का फैसला लिया है।