नवगछिया : नवगछिया के एनएच 31 स्थित गैरेज में काम करने के दौरान लेथ मशीन से चोटिल होकर खरीक थाना क्षेत्र के ध्रुव गंज निवासी मोहम्मद ननकु आलम गंभीर रूप से घायल हो गए.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के जेएलएनएमसीएच भेजा जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. जानकारी मिली है कि युवक नवगछिया स्थित गैरेज में स्थायी रूप से कार्य करता था. वह अपने परिवार का इकलौता सदस्य कमाऊ सदस्य था. युवक के मौत पर परिवार के लोग शोक संतप्त हैं. इधर पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है.

