नवगछिया | मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, देसी शराब की भट्टी ध्वस्त

Crime Reoprts

प्रखंड क्षेत्र के रायपुर कंकला धार में मंगलवार को मद्य निषेध विभाग और भवानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कौशल किशोर शर्मा के बासा के पास चल रही देसी शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया। मौके पर करीब 300 लीटर देसी शराब को नष्ट किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि शराब भट्टी संचालक की पहचान की जा रही है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गहन छानबीन जारी है।