गजब : तिलकामांझी विश्वविद्यालय में छात्र परीक्षा देने पहुचे तो पता चला कि प्रश्नपत्र ही नहीं छपा

भागलपुर / पटना

भगलपुर : छात्र निर्धारित तिथि पर परीक्षा देने पहुंचे, लेकिन जब परीक्षा का समय आया तो पता चला कि प्रश्नपत्र ही नहीं छपा है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। यह घटना भागलपुर के तिलकामांझी विश्वविद्यालय की है। इस घटना से छात्र काफी नाराज हो गए। अब 22 अप्रैल को उनकी परीक्षा होगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी हिंदी विभाग में मंगलवार को प्रश्नपत्र नहीं पहुंचने के कारण सेकेंड सेमेस्टर के आठवें पत्र की परीक्षा ही नहीं हो पाई। परीक्षा देने छात्र पहुंच गए लेकिन प्रश्नपत्र नहीं पहुंचा। छात्रों को जब यह बात पता चली तो उन्होंने जमकर हंगामा किया।

हालांकि बाद में विभाग के शिक्षकों ने  समझाया तब छात्र शांत हुए। सेंटर पर प्रश्नपत्र नहीं पहुंचने के मामले में कुलपति डॉ. नलिनी कांत झा ने पीजी हिंदी की हेड व परीक्षा नियंत्रक से शोकाज पूछा है।

पीजी की परीक्षा के लिए हेड को प्रश्नपत्र सेट कर विवि को भेजना होता है। लेकिन पीजी हिंदी की हेड ने सेमेस्टर टू के आठवें पत्र का प्रश्नपत्र सेट कर विश्वविद्यालय को नहीं भेजा। विवि ने भी प्रश्नपत्र को लेकर पीजी हेड को ताकीद नहीं की। जिसके कारण मंगलवार को परीक्षा नहीं हुई।