कहते है की जोड़ी तो ऊपर वाला ही मिला के भेजता है, हम आम आदमी तो बस माध्यम है मिलाने को. बक्सर जिले के डुमरांव में बुधवार को अनोखी शादी हुई, इस शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. इस शादी की चर्चा दूर-दूर तक हो रही है. दरअसल, नवविवाहित जोड़े जो बिल्कुल गुड्डे गुड़िया लग रहे थे, दूल्हे की हाइट साढ़े तीन फीट थी जबकि दुल्हन तीन फीट की.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस शादी की तस्वीरें और दूल्हा दुल्हन के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही. डुमरांव के गडेरी के रहने वाले 30 साल के वरुण कुमार उर्फ लटूस की फैमिली को काफी समय से दुल्हन की तलाश थी. इनकी तलाश उत्तर प्रदेश के बनारस में खत्म हुई.

यहां वरुण के लिए 25 साल की आरती कुमारी मिल गई. साढ़े तीन फीटे के वरुण को जब तीन फीट की दुल्हन मिली तो दोनों पक्ष की खुशी का ठिकाना ना रहा. दोनों की शादी 21 नवम्बर को हिन्दू रीति-रिवाज के साथ हुई. वरुण के पिता जय प्रकाश कहते है कि जिस तरह की हाइट मेरे बेटे की थी, लड़की खोजने में परेशानी आ रही थी. लेकिन आखिरकार बहू मिल ही गई.
