चिकित्सक के नहीं आने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दिया ये काम कि …-Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : इस्माइलपुर पीएचसी में बुधवार की दोपहर 12 बजे तक किसी चिकित्सक के नहीं आने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य दरवाजे को बंद कर उसमें ताला जड़ दिया तथा इसकी सूचना सिविल सर्जन डा विजय कुमार व नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार को दी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिविल सर्जन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एक चिकित्सक प्रशिक्षण हेतु पटना गये हैं. बाकी चिकित्सक कहाँ हैं, इसकी जानकारी लेकर कडी कार्रवाई की जाएगी.

एसडीओ मुकेश कुमार कहते हैं कि इस्माइलपुर पीएचसी में चिकित्सक के नहीं रहने की शिकायत बराबर ग्रामीणों द्वारा मिलते रहती है. शिकायत के आलोक में जाँच कर कार्रवाई की जाएगी.