नवगछिया: दिवाली के दिन को खास बनाना चाहते हैं, तो इन चीजों को जरूर करें। जो आपके दिन को शुभ बनाने के साथ भाग्य को चमकदार बना देंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
– घर या दुकान के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पैरों के निशान लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
– मां लक्ष्मी के पैरों के निशान के अलावा घर या दुकान के मुख्य द्वार पर ओम बनाकर शुभ-लाभ लिखें। आपको बस इस बात का खयाल रखना है कि ये चिन्ह दरवाजे के पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही बनाएं।
– घर-दुकान के दरवाजे पर चांदी का स्वास्तिक लगाना शुभ फलदायक माना जाता है।
दीपावली के दिन ये दिखायी दें तो समझो सौभाग्य का पिटारा खुलने वाला हैः-
– दीपावली के दिन आपको कोई कन्या आकर कुछ उपहार या सिक्का दे जाए।
– लक्ष्मी का वाहन उल्लू दिख जाए तो यह बड़ा ही अच्छा शगुन है।
– दीपावली के दिन आपके घर में बिल्ली का घुसना शुभ शगुन है।
– किन्नर का घर आना और आपके दिए शगुन के पैसों से एक रुपया निकालकर आपको वापस देना या रास्ते में गिरा हुआ पैसा मिलना।
– दीपावली की रात घर की दीवार पर छिपकली का दिखना।
