भागलपुर : दिल्ली से नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में छात्र नेता समेत दो गिरफ्तार

भागलपुर / पटना

शादी की नीयत से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में दिल्ली के पहाड़गंज थाने की पुलिस ने परबत्ती में छापेमारी लड़की को बरामद करते हुए आरोपी रालोसपा के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुवार शाम विश्वविद्यालय थाने के सहयोग से परबत्ती में छापेमारी की। पुलिस ने अपहरण के आरोपी छात्र रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजा मंडल को गिरफ्तार कर अपहृत लड़की को ढूंढ लिया। साथ ही अपहरण में सहयोग करने के आरोप में लड़की की मौसी को भी गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पहाड़गंज थाने की पुलिस ने बताया कि लड़की का जून महीने में ही मोतियाखान इलाके से अपहरण किया गया था, लेकिन लड़की की मां ने बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस टीम भागलपुर के लिए रवाना हो गई। गुरुवार शाम स्थानीय थाने के सहयोग से लड़की को बरामद कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि बरामद लड़की को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विश्वविद्यालय थाना प्रभारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस छात्र नेता राजा मंडल का वारंट लेकर आई थी। थाने की पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

लड़की ने शादी का दिया था प्रस्ताव

गिरफ्तार छात्र नेता राजा मंडल ने कहा कि लड़की की मां शादी का प्रस्ताव लेकर घर पर आई थी, लेकिन बाद में मुकर गई थी। लड़की से बातचीत होती थी। उसी ने शादी का प्रस्ताव दिया था और दिल्ली से भागलपुर आ गई थी। लड़की की मां भी मान गई थी, लेकिन दो महीने बाद केस क्यों किया गया। समझ में नहीं आ रहा है। इधर, शादी के सवाल पर लड़की बोली, कोर्ट में जवाब दूंगी