बिहार में इस जगह हुआ दारू पी कर झंडोतोलन

भागलपुर / पटना

68 वां गणतंत्र दिवस के मौके पर आज औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के इन्द्रार में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शराब के नशे में आयुष चिकित्सक ने झंडोतोलन किया. उनका नाम डॉ तालकेश्वर सिंह है और वह झारखंड राज्य के हरिहरगंज के रहने वाले हैं. बाताया जा रहा है की डॉ तालकेश्वर सिंह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इन्द्रार में पदस्थापित हैं.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

800x480_IMAGE63083046

जानकारी के अनुसार आज सुबह डॉक्टर साहब झंडोतोलन कर एक कुर्सी पर बैठ गए जिसके तुरंत बाद लोगों को उनपर शक हुआ. लोगों ने शक के आधार पर डॉक्टर को बंदी बना लिया और तुरंत इसकी सूचना पौथू थाना पुलिस को दी गई. सुचना के तुरंत बाद पुलिस ने वहां पहुंच डॉक्टर को हिरासत में ले लिया और डॉक्टर को मेडिकल जांच के लिए रफीगंज पीएचसी ले जाया गया है.