ढाई आखर प्रेम का अनोखी पत्र लेखन प्रतियोगिता डाक विभाग द्वारा आयोजित -Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : नवगछिया के डाक निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मोबाइल के इस युग में गुम होती जा रही पत्र लेखन कला का जीवंत बनाये रखने के लिये भारतीय डाक विभाग ने ढाई आखर प्रेम का, की एक अनोखी पत्र लेखन कला की प्रतियोगिता आयोजित किया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि सर्किल स्तर पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को नगद 25 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले को नगद 10 हजार व तृतीय स्थान पाने वाले को नगद पाँच हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिये जाएँगे.

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार स्वरूप दिये जाएंगे.