करंट लगने से युवक की मौत
नारायणपुर – प्रखंड के शहजादपुर पंचायत के अमरी बिशनपुर निवासी पृथ्वी मंडल के भतीजा मजदुर बिभीषण मंडल (19) का हाई वोल्टेज तार के झटके से मौत हो गई. मुखिया रूपेश कुमार मंडल ने बताया कि भागलपुर के रन्नुचक गांव में पंकज चौधरी के घर तिलकसमारोह में मजदुरी का काम कर रहा था. सड़क किनारे हाई वोल्टेज तार गिरने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मामले को लेकर पृथ्वी मंडल ने सिटी बाजार थाना भागलपुर में आवेदन दिया है. जिसने बिहपुर थाना को स्थांतरित किया.
