
खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में केला किसान सुबोध कुमर के केला बागान में बीते 23 अगस्त को पड़ोसी प्रतिद्वंद्वी दयानंद कुमर अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार से लैश होकर पसियानी से तक़रीबन पांच सौ घौर केला के खानी को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया. केलकट्टी की घटना से किसान को तक़रीबन एक लाख रूपये की क्षति हुई है. इस संदर्भ में पीड़ित किसान के पुत्र आलोक कुमर ने परोसी दयानंद कुमर निशांत कुमर समेत चार अज्ञात के विरुद्ध फसल क्षति करने और आर्थिक नुकशान पहुचाने के आरोप मेंगुरुवार को खरीक थाना थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
