कांस्टेबल से मारपीट करने के मामले की जांच मे नवगछिया पहुंचे आरपीएफ कमांडेंट -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच कटोरिया स्टेशन पर पिछले दिनों कटोरिया स्टेशन मास्टर पूर्णिया जिले के भैस दियारा निवासी ऋषिकेश कुमार को आप 4 अपराधियो द्वारा गोली मारने एवं आरपीएफ के कांस्टेबल मनोहर लाल यादव को मारपीट कर घायल करने के मामले की जांच करने मंगलवार को आरपीएफ कमांडेंट रमण कुमार कटोरिया स्टेशन पहुंचे. मंगलवार की सुबह राजधानी एक्सप्रेस से नवगछिया स्टेशन पर उतरने के बाद वह नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर एवं जीआरपी थाना अध्यक्ष सहित पुलिस वालों के साथ कटोरिया स्टेशन पर पहुंचे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहां उन्होंने कटरीया स्टेशन के वर्तमान स्टेशन मास्टर राजेश कुमार एवं आरपीएफ कांस्टेबल घटना के संबंध में पूछताछ की. घटना के संबंध में उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की. करीब 3 घंटे की पूछताछ के बाद वे वहां से नवगछिया एसपी कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने नवगछिया एसपी निधि रानी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने घटना के संबंध में एसपी निधि रानी से चर्चा की एवं घटना के उद्भेदन के लिए सहयोग की बात की.

नवगछिया एसपी निधि रानी उन्हें लोकल पुलिस का भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया. इस मौके पर नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर पी एस दूबे, स अनि के एन सिंह, चंचल उरांव, जीआरपी थाना अध्यक्ष भोला महतो सहित आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस बल मौजूद थे. मालूम हो कि पिछले दिनों कटरीया स्टेशन पर अपराधियों ने आरपीएफ कांस्टेबल से मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. मारपीट की घटना के दौरान अपराधियों ने आरपीएफ जवान पर गोली फायरिंग की थी. गोली फायरिंग करने के बाद गोली कटरीया स्टेशन मास्टर ऋषिकेश कुमार को जाकर लगी थी. स्टेशन मास्टर ऋषिकेश कुमार का इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.