चिकित्सा शिविर में दो सौ मरीजों का हुआ जांच, दिनभर मरीजों का तांता लगा रहा -Naugachia News

EVENT
नारायणपुर : प्रखंड के भवानीपुर गाँव के पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रसुन्न कुमार उर्फ गंगा सिंह के आवास पर गुरूवार को मडवा इंडियन गैस एजेंसी के  प्रोपराइटर सोनी कुमारी के द्वारा नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग दो सौ लोगों ने शिविर में पहुंच जाॅच कराया. व्यवस्थापक सोनी कुमारी ने बताया कि भागलपुर के मशहुर नेत्र चिकित्सक डॉ  बिकास पांडे के सौजन्य से भवानीपुर गांव में शिविर के माध्यम से कैंम्प लगाया गया

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जहाँ नारायणपुर,  भवानीपुर, नगरपारा, भोजूटोल, मनोहरपुर, रायपुर, कुशहा, बलाहा  सहित अन्य जगहों के लोग शिविर में जाॅच कराने पहुंचे वहीं डाॅक्टर ने बताया कि गरीब व निसहाय लोगों का जाॅच किया गया है  जिसका आॅपरेशन मुफ्त में  किया जाएगा  वहीं  व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रसुन्न कुमार उर्फ गंगा सिंह ने बताया कि प्रत्येक  माह प्रखंड के विभिन्न गांवों में  डाक्टर  को बुलाकर शिविर के  माध्यम से गरीब व निसहाय लोगों  का मुफ्त में इलाज किया  जाएगा.मौके पर पीयूष सिंह, पिंकु सिंह ,मृत्युजय  कुमार     कुन्दन झा, बबलू  सिंह, दुर्गेश  सिंह सहित अन्य बुद्धिजीवी वर्ग व ग्रामीणों की सहभागिता से शिविर सफल व सराहनीय रहा जहां दिनभर मरीजों  का तांता लगा रहा.