नारायणपुर- प्रखंड के शिवधारी सुखदेव उच्च बिधालय मौजमा गनौल में सोमवार को लगभग 10 बजे एक भी शिक्षक मौजूद नहीं थे.जबकि सरकारी नियम के अनुसार 9:30 बजे बिधालय को लगाना है.10 बजे के बाद बिधालय में छात्र छात्राओं का आना शुरू हुआ बिधालय के मुख्य द्वार का ग्रील खुला था छात्रों का आना शुरू होता है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सभी छात्र अंदर बरामदे में खड़े होकर शिक्षकों का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि सभी कक्षा के कमरा में ताला लगा हुआ है लगभग 11 बजे लाइब्रेरियन रेशमी रानी,शिक्षक धन्नंजय झा,क्लर्क मनोज कुमार निराला,गौरव कुमार पहुचते है.और क्लर्क द्वारा छात्रों को चाभी देकर कमरे खुलवाते हैं.जबकि बिधालय में कुल 14 में 11 शिक्षक, एक क्लर्क, एक लाइब्रेरियन, एक चपरासी है.बिधालय में छात्रों का कुल नामांकन 484 है.बिधालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार साह लगभग 12:15 बजे बिधालय में प्रवेश करते हैं.
कार्यालय पहुंचते ही शिक्षक धन्नंजय झा स पैसे की बँटवारे को लेकर उलझ जाते हैं जो गाली गलौज के साथ धक्का मुक्की व मारपीट तक की नौबत आ जाती है. दोनों एक दुसरे के सामने ताल ठोकते ठोकते टेबुल पटकना शुरू कर देते हैं बिधालय के छात्र शिक्षक व आसपास के ग्रामीण तमाशाबीन बन देख रहे हैं लेकिन कोई भी कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं.


वहीं बिधालय की छात्रा सोनल,संतोषी,सरगम,शुभम, स्वाति, उज्जवल,प्रेमजीत, सोनु,अजीत,प्रितम, सत्यम,दिनकर सहित अन्य छात्रों ने बताया कि ग्यारहवीं कक्षा में फार्म के नाम पर सौ रुपये की वसूली की जा रही है,साईकिल राशि मिलने के नाम पर दौ सौ रुपये प्रति छात्र लिया गया, नवमी कक्षा के नामांकन के नाम पर सौ रुपये लिया गया,ग्यारहवीं के नामांकन में सौ रुपये एवं फार्म भरने में 850 की रसीद दी गई जबकि सभी छात्रों से 950 रुपये लिये गए.बिज्ञान परिभ्रमण के लिए मई माह में राशि आई है लेकिन कहीं ले नहीं जाते हैं.
किशोरी मंच,नेपकिन,सत्र 16/17 व 17/18 का पोशाक राशि, छात्रवृत्ति राशि, साईकिल राशि हमलोगों को नहीं दी गई है. जब प्रधानाध्यापक से साईकिल राशि, छात्रवृत्ति राशि सहित अन्य के बारे में चर्चा करते हैं तो उत्तेजित हो कर गालियां देने लगते है व दुसरे शिक्षकों से सौ सौ रूपये की मांग करते हैं.जिसको लेकर बिधालय के शिक्षक व प्रधानाध्यापक के बीच बराबर तु तु मैं मैं होती रहती है.पठन पाठन के नाम पर शून्य है और प्रतिदिन एक बजे बिधालय में छुट्टी दे दी जाती है.
साथ ही शिक्षक ससमय कभी नहीं आते हैं.बराबर बिधालय में कई शिक्षक अनुपस्थित रहते हैं.शिक्षकों के सह पर उदंड छात्र दिवाल पर छात्रा के नाम व अश्लील शब्द लिखते हैं.जिसको लेकर छात्र छात्रा में आक्रोश देखा गया. जबकि बिधालय में एक बजे तक कई शिक्षक अनुपस्थिति थे.वहीं प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार साह से बिधालय के मामले पर बात करनी चाहि तो उन्होंने कहा कि हमलोग जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ बैठते हैं हर जगह पैसा देना पड़ता है पैसा नहीं लेंगें छात्र से तो महीने में मीटिंग होता है कहाँ से लाएंगे हमलोगों का हर जगह पर मैनेजमेंट है.वहीं डीईओ फुल बाबु चौधरी ने बताया कि जाँच कर आरोपी संबंधित प्रधानाध्यापक व शिक्षिकों के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी।
