छात्रों ने प्रधानाध्यापक पर अवैध वसूली का आरोप -Naugachia News

सूचना/खबरे

नारायणपुर – प्रखंड के शिवधारी शुकदेव इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय मौजमा गनौल में दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओ से फॉर्म भरने के नाम पर बिधालय के छात्रों ने प्रधानाध्यापक पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छात्र दीपक, सौरभ, राधेश्याम,छोटू, सौरभ, भीम, अभिषेक, मीरा, शिवानी, मोनी, सीमा, रीमा, नेहा, उषा, रूपा, नवीता, आँसू सहित अन्य छात्र छात्रा ने प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार साह पर शिक्षकों की मिलीभगत से प्रत्येक छात्र सौ रुपया ज्यादा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिधालय में नामांकन के नाम पर दौ सौ साईकिल राशि एकांउट में भेजने के नाम पर दो सौ पोशाक, छात्रवृति के नाम पर एक सौ रुपिया लिया गया है

फिर भी दो बर्षो से आज तक छात्रों को साईकिल राशि, पोषक राशि, आज तक खाते में नहीं आया है. वहीं प्रधानाध्यापक दिलीप साह ने बताया कि हमलोगों को खर्च हर जगह देना पड़ता है इसलिए फार्म भरने में 850 की जगह 950 रुपये लिया जा रहा है.