नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र वार्ड पार्षद से शनिवार को कुल 22 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वहीं मुख्य और उप मुख्य पार्षद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ। वार्ड में वार्ड नं 23 से निवर्तमान पार्षद चम्पा कुमारी ने नामांकन किया। चम्पा कुमारी भाजपा जिला महिला मोर्चा की महामंत्री हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वार्ड 1 से सोनी देवी, वार्ड 2 से निरंजन सिंह, वार्ड 4 से हसीना खातून, वार्ड 5 से शमा परवीन और नसीमा खातून, वार्ड 6 से पूनम देवी, वार्ड 8 से सुशीला देवी, वार्ड 9 से सुनीता देवी और पिंटू कुमार सिंह,वार्ड 13 से मीना देवी, वार्ड 14 से निविता कुमारी,
वार्ड 17 से आतो कुमारी,वार्ड 20 से शर्मिला देवी,वार्ड 21 से शगुफ्ता नूरी, वार्ड 23 से चम्पा कुमारी, वार्ड25 से सोनी देवी, वार्ड 27 से कृष्ण नंदन पासवान, वार्ड 28 से स्वाति प्रिया, स्वाति कुमारी, उषादेवी और शांति देवी ने नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में नामांकन का पर्चा दाखिल किया है ।

