छात्रा का फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वाइरल करना, पडा महँगा-Naugachia News

सूचना/खबरे

गोपालपुर : नाश्ता में नशीला पदार्थ खिला कर छात्रा का फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वाइरल करना छात्र को पडा महँगा. पीडित छात्रा ने आरोपी छात्र पर नवगछिया महिला थाना में मामला दर्ज कराया है. गोपालपुर थाना क्षेत्र की लतरा निवासी नौंवी कक्षा की नाबालिग छात्रा को अपने सहपाठी से नोट्स माँगने की बड़ी कीमत चुकानी पडी.मिली जानकारी के अनुसार उक्त छात्रा ने पचगछिया निवासी सहपाठी सोनू सिंह पिता रामविलास सिंह से फोन कर कुछ नोट्स की माँग की.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपी सोनू ने उसे नवगछिया स्थित अपने आवास पर नोट्स लेने हेतु बुलाया. अतएव छात्रा नोट्स लेने हेतु नवगछिया स्थित आरोपी के आवास पर गई. जहाँ आरोपी छात्र सोनू ने उसे नाश्ता करने को कहा. छात्रा के अनुसार सोनू ने बाहर से नाश्ता लाया. जिसे खाने के बाद वह होश में नहीं रही. इस बीच सोनू ने अश्लील चित्र खींचकर ब्लैकमेल करने की नियत से सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया.

पीडिता द्वारा अपने परिजन के साथ गोपालपुर थाना में पहुँच कर मामला दर्ज कराने का प्रयास मंगलवार को किया गया. गोपालपुर थाना में महिला पुलिस पदाधिकारी नहीं होने के कारण पीडिता को महिला थाना नवगछिया भेजा गया. जहाँ पीडिता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
महिला थानाध्यक्ष चंदना मैडम ने बताया कि पीडिता के लिखित आवेदन पर सोनू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. जल्द ही आरोपी को ही कर लिया जाएगा.