चर्चित अपराधी बदल रहे है ठिकाना वही गिरफ्तारी के लिये छापेमारी अभियान -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया :- पुलिस पकड़ से पिछले कई माह से फरार चल रहे कई चर्चित अपराधियों की गिरफ्तारी को ले आज रंगरा एवं गोपालपुर पुलिस के द्वारा संयुक्त कॉन्बिंग ऑपरेशन एवं सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान कौशकीपुर सहौरा के कोसी दियारा के तटीय इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया. इसके अलावा थाना क्षेत्र के कुमादपुर ,मदरौनी , सधुआ, चापर आदि गांवों में भी छापेमारी की गई.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हालांकि इस अभियान के दौरान पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा. बताते चलें कि पिछले माह से ही दियारा इलाके में अपराधियों द्वारा किसानों की दिनदहाड़े कलाई की फसलों को लूट लिए जाने की शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही थी.

जिसके मद्देनजर यह छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी अभियान का नेतृत्व रंगरा थाना अध्यक्ष कौशल कुमार कर रहे थे. जबकि अभियान में दंगा नियंत्रण बल को भी शामिल किया गया था. पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी को ले लगातार कॉन्बिंग ऑपरेशन चलाए जाने के बाद पुलिस पकड़ से फरार चल रहे कई चर्चित अपराधियों ने अपना ठिकाना बदल लिया है.