CBSE इस तारीख तक जारी कर सकता है 10वीं और12वीं का एडमिट कार्ड

राष्टीय / अंतरराष्टीय

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 20 जनवरी तक 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। सीबीएसई ने सभी स्कूलों से अटेंडेंस मांगा है। बोर्ड ने कहा है कि एडमिट कार्ड उन्हीं छात्रों का जारी होगा जिनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक होगी। कई स्कूलों ने अब तक अटेंडेंस शीट बोर्ड को नहीं सौंपी है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार स्कूलों की ओर से अटेंडेंस की प्रति उपलब्ध कराने के बाद मिलान किया जाएगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्कूलों को यह भी बताना है कि छात्र किन कारणों से उपस्थित नहीं हो पाए। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार जनवरी के अंतिम सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। रेगुलर छात्रों का एडमिट कार्ड 20 जनवरी तक और प्राइवेट का महीने के अंत में जारी किया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की अंतिम सूची और रोल नंबर स्कूल को भेज दिया है। रेगुलर छात्रों को एडमिट कार्ड के स्कूलों को भेजा जाएगा। प्राइवेट छात्रों का एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

मैट्रिक परीक्षा : 14% डाटा रहित कॉपियां सेंटरों पर भेजी जाएंगी

पटना| मैट्रिक परीक्षा 2020 के दौरान सभी केंद्रों पर डाटा युक्त कॉपियों के अलावा डाटा रहित सामग्रियों की आपूर्ति की जाएगी। सभी केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की कुल संख्या की 14 प्रतिशत डाटा रहित कॉपी उपलब्ध रहेगी। इसमें 10 प्रतिशत केंद्राधीक्षक को पहले उपलब्ध कराई जाएगी, 4 प्रतिशत जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में रखी रहेगी, आवश्यकता पड़ने पर केंद्राधीक्षक को उपलब्ध कराई जाएगी।

कॉपी उपलब्ध कराने के लिए जयपुर की एक निजी एजेंसी को ठेका दिया गया है। सभी डीईओ के कार्यालय में 13 जनवरी से कॉपी, ओएमआर, उपस्थिति पत्रक, अनुपस्थिति पत्रक की आपूर्ति की जाएगी।