नवगछिया से 70 तीर्थ यात्रियों का जत्था गंगासागर रवाना -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया| प्रखंड के पकरा एवं श्रीपुर पंचायत के तीर्थ यात्रियों का जत्था शनिवार को गंगा सागर के लिए रवाना हुए। पकरा पंचायत के आरके राजू के नेतृत्व में सभी तीर्थयात्री एक साथ नवगछिया स्टेशन पर पहुंचे। तीर्थ यात्रियों को दर्जनों ग्रामीण स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ा कर विदा किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया से 70 की संख्या में तीर्थयात्री गंगा सागर के लिए रवाना हुए। आरके राजू ने बताया कि हम सभी हाटे-बजारे ट्रेन से सियालदह पहुंचने के बाद वाहनों से गंगा सागर जाएंगे। जत्थे में जगदीश सिंह, बिंदेश्वरी अमीन, राम स्वरूप सिंह, रेखा देवी, ललिता देवी आदि शामिल थे।