बाईक में आमने सामने टक्कर में आधा दर्जन लोग जख्मी-Naugachia News

बिहपुर

नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 भगवान पेट्रोल पंप के पास सतीशनगर से मधुरापुर बाजार आ रही आँटो व नवगछिया भवानीपुर से महद्दीपुर जा रहे बाईक में आमने सामने टक्कर में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गया

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने आँटो व बाईक को जप्त कर थाना परिसर लाया व बाईक सवार खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के गमघट्टा निवासी पांडव कुमार व पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर निवासी नरेश शर्मा एवं चकहर निवासी बमबम सिंह को गंभीर अवस्था में नारायणपुर पीएचसी इलाज के लिए पहुंचाया.

डा आँनंद मोहन ने बेहतर इलाज के लिए जे एल एम एन सी एच भागलपुर रेफर किया. वहीं आँटो सवार पैंकात निवासी रामबिलास शर्मा, मोनिका देवी, बीरबास निवासी पंकज यादव, बिमल शर्मा, शिकारी शर्मा का प्रायवेट अस्पताल में इलाज कराया गया. थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया आँटो व बाईक को जप्त किया गया है. मामले को लेकर किसी ने आवेदन नहीं दिया है आँटो चालक घटनास्थल से फरार हो गया था.