खरीक: खरीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर में बगड़ी के कुख्यात दिवंगत अपराधी बुलन यादव के राइफल की बरामदगी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. तकरीबन 20 से 25 राउंड गोलियां चली. गोलीबारी से पूरा जमालदीपुर थर्रा गया. दोनों पक्षों की ओर से की गई गोलीबारी में जमाल दीपक के सुबोध सिंह घायल हो गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घायल सुबोध को खरीक पीएससी में इलाज कराया गया दोनों पक्षों की ओर से खरीक थाना में एक दूसरे पक्षों के लोगों पर आर्म्स एक्ट के तहत गोलीबारी की घटना करने की प्राथमिकी दर्ज की गई घटना की सूचना पर जैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची सभी अपराध कर्मी भाग चुके थे. घटनास्थल से पुलिस ने खोखा एवं आपत्तिजनक समान बरामद की है.

राइफल मिलने की सूचना पर बुलन के समर्थक सुशील यादव ने बीते कई दिनों से जमालपुर के हैं धारो सिंह और घोलटी सिंह से राइफल की मांग की लेकिन धारो सिंह राइफल देने के लिए तैयार नहीं हुआ. इस बात को लेकर रविवार को दोनों पक्षों की ओर से तनातनी और गोलीबारी शुरू हो गई ग्रामीण बताते हैं जमकर गोलीबारी हुई तकरीबन 20 से 25 राउंड गोलियां चली है पूरा जल्दी पुर गांव थर्रा गया गोली लगने से गांव के ही एक सुबोध सिंह घायल हो गया. घायल खतरे से बाहर है .जब तक घटनास्थल पर पुलिस पहुंची सभी अपराधी भाग चुके थे. संदर्भ में दोनों पक्ष की ओर से खरीक थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई प्रथम पक्ष की ओर से सुशील यादव की भाभी रेणु देवी और दूसरे पक्ष की ओर से सुबोध सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.
