नारायणपुर – प्रखंड साधन सेवी मिथिलेश कुमार के निलंबन के मामले में क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक भागलपुर प्रमंडल के मो. अब्दुल मौकिक ने ज्ञापांक 421/29 नवंम्बर 2016 द्वारा बीआरपी नारायणपुर के निलंबन को गलत ठहराते हुए कहा कि जिन आरापों में बीआरपी को निलंबन किया गया है. उस पर सीधे तौर पर आरोपित नहीं है. बिना स्पष्टीकरण पुछे और जाॅच किए सीधे निलंबन का आदेश जारी करना नियम के विरुद्ध एवं नैसर्गिक न्याय का हनन है. इसके लिए त्रिसदस्य जाॅच कमिटी गठित की गई है. जाॅच कमिटी में जिला कायॆक्रम पदाधिकारी सवॆ शिक्षा अभियान, जिला कायॆक्रम पदाधिकारी योजना एवं लेखा व कायॆक्रम पदाधिकारी जनार्दन विश्ववास को एक सप्ताह के अंदर संयुक्त जाॅच प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
