नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी अरुण पोद्धार के पुत्र सोनु कुमार के विरुद्ध बिजली विभाग की जेई अर्चना कुमारी ने राह चलते दोस्तों के साथ मिलकर छींटाकशी कसने,मोबाईल पर फोन कर तंग करने,अश्लील एसएमएस भेजने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है.पुलिस सुत्र एवं ग्रामीणों के अनुसार 15 दिन पुर्व जेई अर्चना कुमारी व बिजली कर्मी ब्रजेश कुमार शाहपुर के कारेलाल मंडल से मीटर में बाईपास के नाम पर दस हजार रुपये ठगी करने का आरोप लगाते हुए दस हजार रुपए की मांग की थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें छेड़खानी का आरोपी युवक ने बीडीओ क्लिप बनाकर जेई के खिलाफ आवेदन दिलवाया था. इधर पीड़ीत कारे मंडल ने नवगछिया एसडीओ व बिजली विभाग के एसडीओ को जेई के विरुद्ध दस हजार रुपये घुस लेने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था.सुत्रों की मानें तो बुधवार की सुबह आठ बजे आरोपी युवक को थाना पर प्यार से बुलाया गया व उसके मोबाईल फोन से बीडीओ क्लिप को सभी ने देखा व सुना उसके बाद कुछ सफेदपोश के इशारे पर युवक की जमकर पिटाई की व हाजद में बंद कर दिया फिर घंटो बाद भवानीपुर पुलिस के एक पदाधिकारी ने डराधमकाकर उसे छोड़ दिया व कारे मंडल का सहयोग करेगा तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार होने की बात कही.
युवक का हिम्मत की दाद देनी होगी कि थाना स्टाप के विरुद्ध ही मारपीट करने का आरोप लगाते हुए फिर लगभग दो बजे थानाध्यक्ष को आवेदन देनें पहुंच गया.आक्रोशित पुलिस कर्मी ने फिर युवक को हाजद में बंद कर दिया. ग्रामीणों द्वारा नवगछिया एसपी को मामले की जानकारी दी गई तो एसपी ने जब थानाध्यक्ष से मामले की जानकारी व नाबालिक लड़के को हाजत में बंद करने के बारे में पुछताछ की तो थानाध्यक्ष नौ बजे रात में युवक को लेकर एसपी आवास पहुंचा व जेई के साथ छेड़खानी व एसएमएस की जानकारी दी व युवक को आरोप लगाते हुए फिर लगभग दो बजे थानाध्यक्ष को आवेदन देनें पहुंच गया.

आक्रोशित पुलिस कर्मी ने फिर युवक को हाजद में बंद कर दिया. ग्रामीणों द्वारा नवगछिया एसपी को मामले की जानकारी दी गई तो एसपी ने जब थानाध्यक्ष से मामले की जानकारी व नाबालिक लड़के को हाजत में बंद करने के बारे में पुछताछ की तो थानाध्यक्ष नौ बजे रात में युवक को लेकर एसपी आवास पहुंचा व जेई के साथ छेड़खानी व एसएमएस की जानकारी दी व युवक को बालिग बताया व देर रात्रि जेई के आवास पहुंचकर युवक के विरुद्ध आवेदन लिया. वहीं मामले को लेकर भवानीपुर पुलिस व बिजली बिभाग के जेई के विरुद्ध ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया. वहीं थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि जेई के साथ छेड़खानी को लेकर मधुरापुर निवासी सोनु पोद्धार को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेजा गया।
