बिहार में ‘एलियन बेबी’ का जन्‍म, देखने वालों का लगा तांता, भागलपुर में भी…

भागलपुर / पटना

बिहार के बक्‍सर में बीते दिन एक अद्भुत बच्‍चे का जन्‍म हुआ, जिसे देखने वालों का तांता लगा रहा। इसे देखकर ‘एलियन’ के जन्‍म की चर्चा होने लगी। कुछ लोग इसे देवता बताने लगे। उधर, उसके जन्‍म के बाद माता-पिता व अन्‍य परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्‍चा ज्‍यादा देर तक जीवित नहीं रहा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, बक्‍सर के राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बीते दिन एक अद्भुत बच्चे का जन्म हुआ। अस्‍पताल की एएनएम मंजू कुमारी ने बताया कि कथराई गांव की रीता देवी अपने पति धीरेन्द्र बारी के साथ सुबह में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। दोपहर में उसने बच्चे को जन्म दिया।

बच्‍चे के सिर के ऊपरी भाग में दो आंखें थी, जबकि नाक में सिर्फ एक ही छिद्र था। सिर पर लगभग दो इंच लम्बे बाल और पीठ पर मांस का लोथड़ा था। बच्‍चे के जन्‍म के बाद उसे देखने के लिए लोगो की भीड़ जुट गई।

पहले भी हो चुका एलियन जैसे बच्‍चों का जन्‍म

बिहार में बीते कुछ महीनों के दौरान कई एलियन जैसे बच्चों का जन्म हुआ है…

– भागलपुर के तातारपुर स्थित एक नर्सिंग होम में एक महिला ने बीते 21 फरवरी को एक ‘एलियन बेबी’ काे जन्म दिया। इसके पहले पूर्वी चंपारण के बांसघाट पंचायत के नोनिया टोला की निवासी एक महिला ने अस्पताल में एक अजीब बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को देखकर मां भी डर गई। बच्चे का सिर नहीं था। चेहरा व आंखें काफी बड़ी थीं। उसके जन्म के बाद यह चर्चा फैली कि दूसरे ग्रह के जीव का जन्म हुआ है।
उपरोक्‍त दोनों घटनाओं के पहले पटना के पालीगंज अस्पताल में भी एक महिला ने एलियन जैसे बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे का रंग हरा था तो शरीर पर कछुए की तरह धरीदार आकृति बनी हुई थी। इस बच्चे के अजीबोगरीब शक्ल व शरीर को भी देखकर मां डर गई थी। मुंह काफी बड़ा था, लेकिन कानों व आंखों का विकास नहीं हुआ था।
जानिए, बीमारी और उसके कारण
चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन, डॉ. आरएन मल्लिक एवं डॉ. इमराना ने बताया कि बच्चों में ऐसे परिवर्तन मां-बाप के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण हुए हो सकते हैं। ऐसे बच्चे ज्यादा दिन जीवित नहीं रह पाते हैं।