बिहार में आई प्रलयंकारी बाढ़ के बाद कई राज्यों और संस्थाओं ने बाढ़ राहत कोष में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत राशि दी है। एेसा ही एक चेक महाराष्ट्र भाजपा इकाई ने भी दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके वायरल होने के बाद बिहार में राजनीति तेज हो गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाढ़ राहत के नाम पर मिलने वाला यह चेक सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से ट्रोल हो रहा है, दरअसल इस चेक की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि इस पर लिखी गई राशि अपने आप में ही विरोधाभासी है। चेक में गड़बड़ी भी छोटी-मोटी नहीं, बल्कि करीब 5 लाख रुपयों की है।
तस्वीर में साफ तौर पर दिख रहा है कि चेक पर अंकों में कुछ और लिखा है जबकि अंग्रेजी शब्दों में कुछ और। बिहार को मिले इस चेक में अंकों में यह राशि 1,25,00,000 यानी 1 करोड़ 25 लाख रुपये की है। लेकिन अंग्रेजी के शब्दों में यह राशि 1 करोड़ 20 लाख रुपया ही लिखा हुआ है।

लालू के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने इसे फर्जी करार दिया गया है। महाराष्ट्र भाजपा इकाई से बिहार को मिले इस चेक को शनिवार को एक कार्यक्रम में बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सौंपा गया था।
चेक को लेने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय खुद मुंबई गये थे लेकिन चेक की जो तस्वीर सामने आयी उसके बाद भाजपा की बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर खिंचाई हो रही है।
