भाकपा माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च

नवगछिया : भाकपा माले के नवगछिया इकाई द्वारा बीएसएससी घोटाले के खिलाफ नवगछिया रेलवे स्टेशन से स्टेशन रोड के निगम होते हुए महाराज जी चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया. इसका नेतृत्व भाकपा जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल ने किया. प्रतिरोध मार्च में बिहार में बीएसएससी घोटाला का सीबीआई जांच कराओ, मेहनतकश छात्र छात्राओं का मेघा सूची का लुटेरा कौन, नीतीश कुमार जवाब दो, मुख्यमंत्री जवाब दो, भाकपा माले जिंदाबाद इत्यादि नारों के साथ प्रतिरोध मार्च निकाला गया. वापस स्टेशन पहुंच कर नुक्कड़ सभा की गई. सभा की अध्यक्षता नवगछिया प्रखंड सचिव रामदेव ने किया. सभा को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल ने कहा कि बिहार में सुशासन के नाम पर चलने वाली नीतीश कुमार की सरकार बिहार की गरीब दलित विरोधी सरकार है. जिसमें रणवीर सेना के जनसंघरियों को बचाने के लिए अमीर दास आयोग को भंग किया. गरीबों दलितों के घर पलने वाले मेघा छात्रों को नौकरी से बेदखल करने की योजना के तहत बीएसएससी प्रचालित करवाया. जमीनदारी, पूंजीपतियों, दलाल, राजनेताओं ,मंत्रियों का सेवा किया. इसको लेकर मुख्यमंत्री इस्तीफा दें.
