नवगछिया : भाई के ऊपर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे लक्ष्मीनिया आश्रम टोला कदवा निवासी जयप्रकाश यादव पिता शुखदेव यादव को कदवा ओपी पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कदवा ओपी प्रभारी सुचित कुमार ने बताया कि जयप्रकाश यादव ने 26 अगस्त की रात्रि को अपने भाई शशिधर यादव पर जानलेवा हमला करते हुए गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना के बाद शशिधर यादव के फर्द बयान पर कदवा ओपी में कांड संख्या 61/17 में दर्ज किया गया था.

घटना के बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही थी. रविवार की देर रात उसे गिरफ्तार किया गया. वही सोमवार को अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
