नारायणपुर – – प्रखंड के आशाटोल महवागढ में बुधवार को चैती दुर्गा पूजा को लेकर आयोजित भागवत कथा के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली .जिसका नेतृत्व वृंदावन के बालकृष्ण देवकृष्ण शास्त्री ने किया .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों कुमारी कन्या व महिलाएं शामिल थे.यज्ञ स्थल से शोभायात्रा महवागढ से निकल कर नारायणपुर, मधुरापुर, बलाहा होते हुए चचकरामी बलाहा गंगा घाट में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुँचा .आचार्य संतोष शास्त्री ने बताया कि कथा 29 से 5 अप्रैल तक होगा. जिसमें दोपहर दो बजे से प्रवचन व रात्रि में रासलीला होगा .आयोजन समिति के भवेश शर्मा, कोकन शर्मा, महराज शर्मा, पूर्व मुखिया संजय शर्मा, सातेलाल शर्मा, श्रीकांत ठेकेदार, पिंकु शर्मा, नीतु शर्मा दिलीप शर्मा सहित अन्य की सराहनीय भूमिका है.
