नवगछिया में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सामानों के साथ एक गिरफ्तार, दो सदस्य फरार-Naugachia News

EVENT

नवगछिया : नवगछिया में पिछले दिनों हुई चोरी की घटना में संलिप्त एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने चोरी गये सामानों के साथ गिरोह के मास्टर माइंड नवगछिया के ही नोनियापट्टी निवासी शंकर महतो के पुत्र सूरज कुमार को चारी गये सामानों के साथ नयाटोला से गिरफ्तार किया है. इस गिरोह के पर्दाफाश होते ही यह उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि पिछले दिनों नवगछिया में हुई सभी चोरी की घटनाओं को उद्भेदन होगा. 19 फरवरी को नवगछिया के नयाटोला के सुभाष चौधरी के घर हुई ढ़ाई लाख की सामग्री चोरी के मामले में गिरफ्तार युवक की संलिप्तता उजागर हुई है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब छापेमारी की तो सूरज को चोरी गये सामानों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. सूरज के पास से तीन साड़ी, शेरवानी, लहंगा चुनरी आदि परिधानों के साथ गिरफ्तार किया है. छानबीन में पता चला कि सूरज के पास से बरामद किये गये कपड़े सुभाष चौधरी के ही हैं. जिस वक्त सूरज की गिरफ्तारी हुई, उस वक्त सूरज चोरी के कपड़ों को नया टोला में ही बेचने के फिराक में था. लेकिन किसी ने कपड़ों को पहचान लिया और पुलिस को सूचना दे दी. मालूम हो कि मामले की प्राथमिकी नया टोला निवासी सुभाष चौधरी ने नवगछिया थाने में दर्ज करायी थी. नवगछिया के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लालबहादुर ने मामलें में अनुसंधान करने कर उद्भेदन करने की जिम्मेदारी सअनि महताब खान को दिया था.

गिरोह के दो सदस्यों के पास हैं जेवर गहने

पुलिस की पूछ ताछ में सूरज ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है. सूरज ने पुलिस को बताया है कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चुराये गये गहने और अन्य कीमती सामान उसके दो दोस्तों के पास है. उसने अपने दोनों दोस्तों का नाम भी पुलिस के को बताया है. सूरज की निशानदेही पर पुलिस चोरी करने वाले इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी करने में जुट गयी है. जानकारी मिली है कि सूरज के गिरोह ने 18 फरवरी को रात में उस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया जब गृहस्वामी गहरी नींद में थे.

पतंजली आरोग्य केंद्र में हुई चोरी मामले में भी हुई सूरज से पूछ ताछ

27 फरवरी की रात को नवगछिया शहर के पतंजली आरोग्य केंद्र में हुई चोरी मामले में भी पुलिस ने सूरज से पूछ ताछ की है. मालूम हो कि पतंजली स्टोर में चोरों ने 15 हजार की नकदी समेत करीब पांच लाख के सामानों की चोरी कर ली थी. पुलिस का दावा है कि जल्द ही नवगछिया में सक्रिय चोरों के गिरोह को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा. चोरी न हो इसके लिए इन दिनों पुलिस ने रात्रि गश्ति में सघनता लाने का प्रयास कर रही है.