नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 भगवान पेट्रोल पंप नारायणपुर के मालिक रंजीत गुप्ता पर उसकी माँ कहलगांव निवासी राधामणि देवी ने थाना में पुत्र रंजीत गुप्ता पर पेट्रोल पंप गलत तरीके से अवैध कब्जा का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आवेदन में आरोप लगाते हुए राधामनि देवी ने कहा कि पेट्रोल पंप मेरे नाम से लेकिन मेरे पुत्र रंजीत गुप्ता मुझे पंप का हिसाब नहीं देते है, मुझे चार पुत्र है एक पुत्र का निधन हो चुका है जो पेट्रोल पंप के हिसाब किताब रखते थे निधन के पश्चात ज्येष्ठ पुत्र रंजीत गुप्ता हिस्सा नहीं दिया जाता है, जबर्दस्ती सभी जमीन व पेट्रोल पंप पर अवैध कब्जा जमाये हुए हैं. थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि मामले की जाॅच कर कार्रवाई की जाएगी.


