नवगछिया : मंदरौनी चौक पर दो दुकानों में चोरी, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात

Crime Reoprts

रंगरा – रंगरा साहयक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एनएच 31 मंदरौनी चौक पर अज्ञात चोरों द्वारा एक मिठाई और एक किराना दुकान से हजारों नकदी और सामानों की चोरी कर ली है. दोनों दुकानों में हुई चोरी की वारदात सीसीटीभी कैमरे में कैद हो गयी है. मिठाई दुकानदार अनंत प्रसाद साह ने कहा कि उनके दुकान में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को तकरीबन एक बजे चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर दस हजार का रसगुल्ला, पांच हजार की नकदी, और कई तरह के सामानों की चोरी कर ली है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जब वे सोमवार की सुबह दुकान पर आए तो उन्हें पता चला कि उनके दुकान में चोरी हो गयी है. इधर किराना दुकानदार सोहड़ा गद्दी निवासी रंजीत कुमार के दुकान में भी चोरों ने ताला तोड़ कर हजारों रुपये की नकदी और सामानों की चोरी कर ली है. दुकानदारों ने बताया कि दोनों दुकानों में हुई चोरी का अंदाज मिलता जुलता है.

जिससे अनुमान है कि दोनों जगहों पर एक ही गिरोह के सदस्यों ने चोरी की है. इधर थनाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि दोनों मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. सिसिटीभी फुटेज के आधार पर चोर को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही दोनों मामले में गिरफ्तारी की जाएगी. चोरी की घटनाओं से मंदरौनी चौक के दुकानदारों में दहशत का माहौल है.