भागलपुर वासियों के लिए नए साल का पहला तोहफ़ा मिल ही गया, अभी तक पटना स्टेशन पर भी एस्केलेटर नही लगा हैं और नही प्रक्रिया शुरू हुई हैं, इस संद्र्भ में भागलपुर बिहार का पहला स्टेशन बनने जा रहा हैं जहा अति आधुनिक सुविधा वाली स्वचालित सीढि़यां से लैश होगा। जानिए एक नए तोहफ़े के बारे में हमारे साथ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इंतजार की घड़ियां समाप्त हुई। अब भागलपुर जंक्शन भी बड़े स्टेशनों की तरह दिखेगा। जंक्शन पर एस्केलेटर (स्वचालित सीढि़यां) लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। एस्केलेटर लगाने में करीब डेढ़ महीने लगेंगे। मालदा मंडल नए साल में यात्रियों को तोहफे के रूप में देगा। भागलपुर जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर स्थित रेल ओवर ब्रिज के पास एक जोड़ी स्वचालित सीढि़यां लगाने की प्रक्रिया पिछले कुछ सालों से चल रही थी। मामला रेलवे बोर्ड के पास लंबित था। बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद इसे लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। एक नंबर प्लेटफार्म पर जीआरपी थाना के पास बने रेल ओवर ब्रिज के पास स्वचालित सीढि़यां लगेंगी। यहां चढ़ने और उतरने के लिए एक जोड़ी एस्केलेटर लगाए जाएंगे।


बुजुर्ग, विकलांग और मरीजों को होगी सुविधा
जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर लगने वाले एस्केलेटर से बुजुर्ग, विकलांग, मरीज और महिलाओं को काफी राहत होगी। एक नंबर प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए स्वचालित सीढि़यां का इस्तेमाल करेंगे। एस्केलेटर लगाने का काम शनिवार से शुरू कर दिया गया है। इलेक्ट्रिक इंजीनिय¨रग विभाग की टीम इसमें जुट गई है। उपकरण और एस्केलेटर में लगने वाले पार्टस-पूर्जे पहले ही भागलपुर पहुंच गया है। अभी एस्केलेटर लगाने के लिए प्लेटफार्म पर पीलर के लिए खुदाई का काम मजदूरों ने शुरू कर दिया है। मशीन को स्थापित करने में करीब डेढ़ महीने का समय लग जाएगा। काम में लगातार चलता रहा तो नए साल से जंक्शन पर एस्केलेटर काम करना शुरू कर देगा।
