हादसाः भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन के चपेट मे आने से कटकर चार महिलाओं की मौत

भागलपुर / पटना

मुंगेर के धरहरा-दशरथपुर रेलखंड स्थित अमारी रेलवे गुमटी के पास दानापुर भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन के चपेट मे आने से कटकर चार महिलाओं की मौत हो गई । मृतक मे रेखा देवी 35 पति किरणदास गीता देवी 42 वर्ष पति रमेश दास, अनिता देवी 40 पति सतीश दास, विजो देवी 47 पति दिलीप कुमार यादव।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गंभीर रूप से घायल मे लुखो देवी, मनोज दास जबकि दर्जन भर घायल है । लोगो का कहना है कि ट्रेन ड्राइवर के द्वारा हार्न नही बजाया गया ।कुहासे के कारण ट्रेन दिखाई नही पङा। घटना सुबह सात बजे की है । ग्रामीणो ने आक्रोशित होकर श्रमिक ट्रेन को रोक कर रेल परिचालन बंद कर दिया ।

घटना के दो घंटे बाद भी रेल प्रशासन के नही पहुचने से आक्रोशित ग्रामीणो ने अदलपुर के पास जमालपुर धरहरा मुख्य मार्ग को बाधित कर दिया। खबर लिखे जाने तक कोई रेल अधिकारी घटनास्थल तक नही पहुंच था। इस पूरी घटना में ट्रेन चालक और गार्ड की लापरवाही साफ है।