बैंक लुटेरा पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने किया तगड़ा इंतजाम

भागलपुर / पटना

भागलपुर:  अब जिले में बैंकों का सीसी कैमरे का कंट्रोल संबंधित थानों में भी होगा। इसके लिए एसएसपी मनोज कुमार नौ मार्च को बैंकों के सुरक्षा मुद्दे पर अपने कार्यालय में बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि अपराधी बैंक लूट की घटना को अंजाम देने के लिए बैंक में प्रवेश करते ही सीसीटीवी और सर्वर को निशाना बनाते हैं। किंतु थानों में कंट्रोल होने के वजह से वे ना ही सीसीटीवी के रिकार्ड को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। थानों से कंट्रोल होने पर बैंक की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को मिलती रहेगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

images

थानों से होगी मानिट¨रग

बैंक में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के लिए कंट्रोल तो होगा साथ ही बैंकों की निगरानी थानों से होगी। थानों में बैंकों से जुड़ा विशेष अलार्म लगाया जाएगा। ताकि बैंक में सुरक्षा खतरा होने पर बैंक में अलार्म का बटन दबाने से थानों में भी अलर्ट मिलेगा। ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई हो सके।

बिना पार्किंग वाले बैंकों को चिह्नित कर थानेदार करेंगे रिपोर्ट

एसएसपी ने सभी थानों को निर्देश दिया है कि वे अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंकों का सुरक्षा ऑडिट नियमित रूप से करें। उन्होंने सभी थानेदारों के निर्देश दिया है कि वे ऐसे बैंकों को चिह्नित करें। जिनके पास खुद की पार्किंग ना हो। एसएसपी ने इसकी रिपोर्ट एक हफ्ते में मांगी है। उन्होंने संबधित थानों को भी बैक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा मसले पर बातचीत करने को कहा है। ताकि बैंक भी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहे।

प्रशिक्षु आइपीएस ने की बैंक अधिकारियों के साथ बैठक

कोतवाली थाने में प्रशिक्षु आइपीएस जितेंद्र कुमार ने संबंधित थाना क्षेत्र के बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। उनके साथ कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह, एसआई दिलशाद समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बैंक कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी सीसीटीवी कैमरे को दुरूस्त करवाएं। इसके अलावा बैंकों के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे को लगवाएं। वहीं पुलिस ने कहा कि जिन बैंकों में सुरक्षाकर्मियों की कमी है। उसे पूरा करने की कोशिश की जाएगी।